साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान”,साइबर जागरूकता के संबंध में जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ

बिलासपुर/मुंगेली।प्रदेशवासियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक साइबर जागृति अभियान का प्रदेशव्यापी आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी की भावना से प्रेरित यह अभियान साइबर अपराध के विरुद्ध जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक जागरूकता फैलाने तथा छत्तीसगढ़ को साइबर अपराध से सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल है।साइबर जागृति अभियान का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा किया गया, प्रदेश स्तरीय शुभारंभ के साथ ही अभियान को प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तर पर व्यापक रूप से संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला मुंगेली में एसएसपी भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में साइबर जागृति अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला मुंगेली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अभियान के लोगो एवं क्यूआर कोड का विमोचन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने
प्रेस वार्ता के दौरान
साइबर जागृति अभियानंके उद्देश्य, इसकी थीम, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों तथा जिले में अभियान के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
वर्तमान समय में साइबर अपराध के तरीके लगातार बदल रहे हैं। साइबर अपराधों से बचाव के लिए आम नागरिकों में जागरूकता एवं सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा यह प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जनभागीदारी को अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश की आजादी के लिए करोड़ों देशवासी एकजुट हुए थे, उसी प्रकार साइबर अपराध के विरुद्ध भी समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना होगा।
“साइबर जागृति की एक सेल्फी” है अभियान की मुख्य थीम”
“साइबर जागृति अभियान” की मुख्य थीम “साइबर जागृति की एक सेल्फी” है। अभियान के अंतर्गत नागरिक छत्तीसगढ़ पुलिस एवं जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स पर जारी लिंक को क्लिक कर अथवा QR कोड को स्कैन कर जागरूकता संदेश वाली सेल्फी फ्रेम में अपनी सेल्फी लेकर उसे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट एवं शेयर करेंगे।
प्रदेशभर के लाखों नागरिकों द्वारा इस सेल्फी फ्रेम को सोशल मीडिया पर साझा किए जाने से साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश उनके मित्रों, फॉलोअर्स एवं अन्य नागरिकों तक पहुंचेगा। इस प्रकार सोशल मीडिया की व्यापक पहुंच का उपयोग करते हुए साइबर सुरक्षा के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें, साइबर जागृति की एक सेल्फी लें और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें। उन्होंने विशेष रूप से सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों, संस्थानों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, प्रोफेशनल्स, कलाकारों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की जिले में सात सप्ताह तक होंगे विशेष जागरूकता कार्यक्रम
“साइबर जागृति अभियान” को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मुंगेली पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक सात सप्ताह के दौरान विभिन्न वर्गों एवं संस्थानों को केंद्रित करते हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।