पत्नी की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

बिलासपुर /गौरेला के चौकी खोडरी क्षेत्र के ग्राम केंवची में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दरअसल प्रार्थी नरेश बैगा निवासी केंवची द्वारा चौकी खोडरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी मां बिरसिया बाई का इसके पिता नन्दलाल बैगा के साथ घर से बिना बताए चले जाने की बात को लेकर आए दिन विवाद होता था।
रात लगभग 2:30 से 3 बजे के बीच नन्दलाल बैगा ने अपने पुत्र नरेश बैगा एवं उसके दोस्त को जगाकर बताया कि उसने अपनी पत्नी बिरसिया बाई को डंडे से सिर, चेहरा, सीना, हाथ एवं पैर में मारपीट की है तथा वह कोई हलचल नहीं कर रही है। सूचना पर परिजनों ने घर जाकर देखा तो बिरसिया बाई की मृत्यु हो चुकी थी।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी खोडरी थाना गौरेला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चोकी प्रभारी ने घटना के संबंध मे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया ।पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के द्वारा टीम गठित कर प्रकरण में तत्काल वैधानिक करवाई किए जाने पर निर्देश दिया गया
विवेचना के दौरान पुलिस टीम एवं एफएसएल अधिकारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एवं सामग्री जप्त की गई तथा घटनास्थल का नजरी नक्शा तैयार किया गया। गवाहों के कथन दर्ज किए गए एवं मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी नन्दलाल बैगा पिता स्व. बुद्ध, उम्र 49 वर्ष, निवासी उंराव पारा, केंवची को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंडा एवं खून लगा कपड़ा जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।