Blog

गैस रिसाव पर दुर्ग पुलिस का त्वरित एक्शन, एक घंटे में यातायात बहाल किया गया

दुर्ग।बता दें कि बीती रात्रि लगभग 9 बजे दुर्ग जिले स्थित राजनांदगांव बाईपास स्थित डी-मार्ट के सामने अनुराग कूरियर कंपनी के वाहन क्रमांक CG 10 CD 2598 में रखे सीएनजी टैंकर से गैस रिसाव की सूचना पुलिस उपमहानिरीक्षक विजय अग्रवाल को प्राप्त हुई, आपातस्थति से निपटने उन्होंने सतर्कता, जनसुरक्षा एवं संभावित दुर्घटना से निपटने बतौर तत्काल सभी थाना एवं यातायात पुलिस टीमों को सक्रिय किया तथा नेहरू नगर गुरुद्वारा तिराहा से यातायात को डायवर्ट किया गया तथा टैंकर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा घेरा बनाने क़े निर्देश दिए।
आनन फानन में फायर ब्रिगेड को तत्काल मौके पर बुलाकर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए।

पुलिस एवं संबंधित टीमों की त्वरित कार्यवाही से टैंकर को सुरक्षित कर सड़क किनारे किया गया और महज एक घंटे के भीतर मार्ग पर आवागमन पुनः सुचारु करा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *