अघोरेश्वर भगवान राम के आशीर्वाद से ग्रामीण बच्चों को मिली पठन सामग्री

बिशेषरा स्कूल में सर्वेश्वरी समूह ने बांटी 62 निःशुल्क स्कूल बैग किट, हुआ ‘न्योता भोजन’
बिलासपुर। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासकीय प्राथमिक शाला बिशेषरा में स्कूल बैग एवं पठन सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम एवं परम पूज्य गुरुपद संभव राम की पावन प्रेरणा से सर्वेश्वरी समूह ग्राम सेंदरी कोनी, बिलासपुर एवं शाखा पंडरिया-कवर्धा रोड के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 62 निःशुल्क स्कूल बैग किट वितरित की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अघोरेश्वर भगवान राम एवं गुरुपद संभव राम के तैलचित्र पर माल्यार्पण, धूप-दीप प्रज्वलन, पूजन-आरती एवं जयकारों के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों को नवीन स्कूल बैग, ‘ऑल इन वन’ पुस्तक एवं कॉपियां तथा कंपास बॉक्स सहित आवश्यक पठन सामग्री प्रदान की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं, पंडरिया आश्रम की ओर से सभी स्कूली बच्चों के लिए ‘न्योता भोजन’ का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बिलासपुर आश्रम के मंत्री उमेश नारायण मिश्रा, जे.एस. चौहान , एडवोकेट भूपेन्द्र सिंह, हिमांशु तिवारी, संजय मालगे, संजय सराफ, अभिजीत तिवारी , भगवान दास लाहोरानी तथा बिलासपुर आश्रम निवासी सोम, प्रीतम एवं अनुराग उपस्थित रहे।
शिक्षा विभाग एवं प्रशासन की ओर से पंडरिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर , संकुल समन्वयक कन्हैया लाल चंद्राकार , संजू कुमार सोनी एवं हाई स्कूल पाढ़ी के व्याख्याता गया राम सिंगरौल उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से प्रधान पाठिका बीना धावलकर, शिक्षिका सुभाषनी चंद्रवंशी, नसेमुद्दीन खान, अशोक कुमार धावलकर तथा शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्य मौजूद रहे।
समापन अवसर पर अतिथियों एवं सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों ने बच्चों को लगन एवं निष्ठा से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।