Blog

ससुर ने दामाद के गले पर किया ब्लेड से वार,खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल

बिलासपुर । सकरी थाना क्षेत्र के बटालियन रोड में घरेलू विवाद के दौरान ससुर ने अपने दामाद पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में दामाद शैलेंद्र नवरंग के गले में गंभीर चोट आई है। घायल को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बटालियन रोड निवासी शैलेंद्र नवरंग रोजी-मजदूरी का काम करता है। रविवार को उसकी पत्नी अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ विवाद कर रही थी और उसे गालियां दे रही थी। बेटा भी अपनी मां को जवाब दे रहा था। घर पहुंचने पर शैलेंद्र ने पत्नी और बेटे को समझाइश देकर शांत कराया। सोमवार सुबह एक बार फिर मां-बेटे के बीच विवाद होने लगा। शैलेंद्र ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। इसी बात से नाराज होकर उसकी पत्नी ने मायके में फोन कर अपने पिता रामलोचन बंजारे को बुला लिया। आरोप है कि रामलोचन के घर पहुंचते ही उसने अपने दामाद शैलेंद्र को गालियां दीं। शैलेंद्र ने इसका विरोध किया तो रामलोचन ने ब्लेड से उसके गले पर हमला कर दिया। हमले में शैलेंद्र लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया और उपचार के लिए सिम्स पहुंचाया। इधर, महिला ने भी
अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत पुलिस से की है। दोनों पक्षों की शिकायत पर सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *