ग्राम पंचायतों में निःशुल्क वितरित किए जाएंगे उन्नत नस्ल के 2 सांड
बिलासपुर/घुमन्तू पशुओं के स्थायी व्यवस्थापन के लिए जिले के नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे एवं एवं मुख्य मार्गाें से नगर निगम बिलासपुर द्वारा आश्रय केंद्र मोपका में जप्त घुमन्तू निराश्रित पशुओं में से स्वस्थ उन्नत एवं संकर नस्ल के सांडों का ग्राम पंचायतों में देशी गायों में गर्भाधान के द्वारा नस्ल सुधार के लिए प्रति ग्राम पंचायत 2 सांड का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
इसके लिए ग्राम पंचायतों में सांड वितरण का दायित्व जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों को सौंपा गया है। वहीं सांडों की जप्ती एवं काउकैचर से परिवहन की जिम्मेदारी नगर निगम एवं नगरीय निकायों की होगी। पशुपालन विभाग द्वारा उन्नत एवं संकर सांडों का चयन, स्वास्थ्य परीक्षण, ईयर टैगिंग, ग्रामवार आवेदन एवं वितरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस कार्य के लिए संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बिलासपुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।