विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु कौशल परीक्षा व साक्षात्कार 22 अगस्त को
बिलासपुर/महिला एवं बाल विकास विभाग बिलासपुर द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत शक्ति सदन, महिला सशक्तिकरण केंद्र हब में रिक्त संविदा पद एवं अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेन्टर में महिला सेवा प्रदाताओं पदों पर नियुक्ति के लिए दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार 22 अगस्त को सवेरे 10 बजे से महिला आईटीआई कोनी में रखी गई है। कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार के लिए पदवार सूची वेबसाईट पर देखी जा सकती है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि मिशन शक्ति अंतर्गत शक्ति सदन के रिक्त संविदा पद जैसे कि आवासीय अधीक्षक, कार्यालय सहायक, बहुउद्देशीय सहायक, रसोइया तथा सुरक्षा गार्ड एवं चौकीदार, महिला सशिक्तकरण केंद्र हब के रिक्त संविदा पद जेन्डर विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ एवं कार्यालय सहायक तथा अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेन्टर सकरी में महिला सेवा प्रदाताओं के रिक्त पद केंद्र प्रशासक, साईको-सोशल काउंसलर, केसवर्कर, पैरा लीगल कार्मिक एवं वकील, पैरा मेडिकल कार्मिक, कार्यालय सहायक, बहुउद्देशीय कर्मचारी एवं रसोईया, सुरक्षा गार्ड, नाईट गार्ड की भर्ती की जानी है।