वैश्य साहू समाज बिलासपुर की मां कर्मा महिला मंडल ने मनाया धूमधाम से सावन महोत्सव

बिलासपुर। वैश्य साहू समाज बिलासपुर छ.ग. की मां कर्मा महिला मंडल के तत्वावधान में रविवार को वैश्य साहू समाज भवन, गोडपारा बिलासपुर में समाज की महिलाओं और बेटियों के लिए “सावन महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सावन सुंदरी का ताज सारिका और विनीता के नाम
महोत्सव की सबसे आकर्षक प्रतियोगिता “सावन सुंदरी” में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सारिका रिंकू साहू और विनीता भागी साहू ने खिताब जीता। दोनों को मंच पर सम्मानित किया गया।

नृत्य-गीत और कविता से बंधा समां
कार्यक्रम में मनीषा साहू, आरती संतोष साहू, आरती राकेश साहू, अमृता साहू, स्नेहा साहू, पेहू साहू, रोशनी साहू और एकता दीपक साहू सहित कई कलाकारों ने नृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
किशोरी साहू ने अपनी सुंदर कविता पाठ से सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर डॉ. शकुंतला जीतपुरे ने प्रेरक उद्बोधन दिया और महिलाओं को समाज में शिक्षा व संस्कार के महत्व पर बहुमूल्य विचार साझा किए।
संरक्षक विंध्यवासिनी साहू ने मित्र दिवस के अवसर पर सभी को फ्रेंडशिप बैंड बांटकर आपसी प्रेम और एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में नृत्य, गीत और खेलों में भाग लेने वाली सभी बहनों व बेटियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन सुरेंद्र साहू ने सभी अतिथियों, महिला मंडल की टीम और समाज के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा “इस उत्सव को पारिवारिक मिलन बनाने वाली समस्त मातृशक्ति ही हमारी असली ताकत है। आप सबका साथ ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।कार्यक्रम में
इस कार्यक्रम में समाज की
विन्ध्यवासिनी साहू,डॉ शकुन जितपुरे ,रचना राजेश दत्त साहू ,सुमित्रा अमृतलाल साहू ,किशोरी नंदलाल साहू ,सुमन सुरेंद्र साहू ,उमा अजय साहू ,मनीषा अजय साहू, ऊषा राजकुमार साहू, स्नेहा हितेश साहूकुसुम ओमप्रकाश साहू ,मालती बसंत साहू , नीता अमोलक साहू, विनीता सुरेश साहू ,सुनीता राजकुमार साहू , अदिति आशीष शाह , मनीषा शैलेंद्र साहू ,एकता दीपक साहू ,अमृता विवेक साहू , स्नेह आशीष हरिसाहू ,दुर्गावती साहू ,शकुन्तला रामलाल साहू,आरती संतोष साहू,आरती विष्णु साहू,मनीशा मनीष साहू ,कविता शैलेश साहू ,रोशनी दुर्गा प्रसाद साहू,उमा घशयम साहू,शुभा महेश साहू,अरूणा दिलीप गुप्ता , जनक साहू, सुनंदा राजेश साहू , रितु शारदा प्रसाद साहू, संगीता आनंद साहू ,सरोज साहू , प्रिया साहू , गैरी साहू , तारा साहू , द्रौपती साहू , सारीक साहू , आंचल साहू ,पूनम साहू , शशि साहू, सपना साहू ,अर्चना टाटा साहू, रुचि साहू, तुलसी साहू,पिहू साहू, भगवती हरि साहू, सोनम साहू, आरती अभिनव साहू, रूपल साहू आदि बहुत से सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की सक्रिय सदस्यों द्वारा किया गया।