Blog

असामाजिक तत्वों पर तोरवा पुलिस की कार्रवाई…आदतन बदमाश समेत 5 लोगों को भेजा जेल

असामाजिक तत्वों पर तोरवा पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर । असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों के खिलाफ तोरवा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल दो आदतन बदमाशों समेत तीन महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त की देर रात पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ लोग संदिग्ध आपराधिक गतिविधि की मंशा से घूम रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन दोनों युवक गोलमोल जवाब देने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनके नाम-पते की जानकारी लेकर आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला।

जांच में रितेश पांडेय के खिलाफ कुल 8 अपराध दर्ज होना पाया गया, जबकि धीरज रजक के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को आदतन बदमाश मानते हुए तीन महिलाओं समेत सभी के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई की।

पुलिस ने रितेश पांडेय, धीरज रजक और तीन महिलाओं को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। तोरवा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में संदिग्ध और असामाजिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *