Blog

रेलवे स्टेशन के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डरा रहा था बदमाश, तोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर । तोरवा पुलिस ने चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेलवे स्टेशन के सुलभ शौचालय के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन सुलभ के पास एक युवक चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय विकास वैष्णव, निवासी अशोक नगर मुरुमखदान, सरकंडा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे का एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

मामले में थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 451/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *