शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध, शादी से मुकरने पर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने और बाद में मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महेंद्र बानी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी वर्ष 2020 में स्वामी आत्मानंद स्कूल तारबाहर में साथ काम करते थे, जहां दोनों की पहचान हुई थी। आरोपी ने अपने तलाक का मामला चलने की बात कहकर 15 अगस्त 2024 को पीड़िता से शादी करने का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
बाद में आरोपी शादी से मुकर गया। पीड़िता के विरोध करने पर 16 और 17 अगस्त 2026 को उसके साथ गंभीर रूप से मारपीट करने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद सरकंडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घेराबंदी कर आरोपी महेंद्र बानी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1176/2026 में BNS की धारा 69, 296 और 115(2) के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई।