भारत रत्न राजीव गाँधी के जयंती पर कांग्रेसियों ने किया याद,दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

बिलासपुर ।राजीव गांधी चौक में एवं बिलासपुर जिला पंचायत परिसर मे बिलासपुर जिला शहर व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया उक्त कार्यक्रम में बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा ने बताया कि राजीव गांधी भारत के सातवें और सबसे युवा प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 40 वर्ष की आयु में देश की कमान संभाली थी. उन्हें भारत में सूचना क्रांति, कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति का जनक आर्किटेक्ट माना जाता है। राजनीति में आने से पहले वे एक पेशेवर कमर्शियल पायलट थे और उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं था. लेकिन 23 जून 1980 को उनके छोटे भाई संजय गांधी की एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई. इसके बाद अपनी मां इंदिरा गांधी की मदद के लिए उन्होंने अनिच्छा से राजनीति में प्रवेश किया.
बिलासपुर पूर्व विधायक शैलेश पांडे पूर्व बिलासपुर शहर अध्यक्ष विजय पांडे पूर्व बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला जीतेन्द्र पांडे सत्यकली बावरे रजनी नेताम ने संयुक्त रुप से बताया कि स्व राजीव गाँधी ने 1981 में अमेठी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीता और सांसद बने. 31 अक्टूबर 1984 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा क्रूर हत्या कर दी गई. इस बेहद दुखद परिस्थिति में राजीव गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाया गया. इसके बाद हुए आम चुनावों में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत 400 से अधिक सीटें दिलाया. 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी जनसभा के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम की एक महिला आत्मघाती हमलावर ने बम विस्फोट कर राजीव गांधी की निर्मम हत्या कर दी. देश के प्रति उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा. दिल्ली में उनका समाधि स्थल ‘वीर भूमि’ के नाम से जाना जाता है. उनकी जयंती को देश में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है!
उक्त कार्यक्रम में बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा बिलासपुर पूर्व विधायक शैलेश पांडे पूर्व जिला शहर अध्यक्ष विजय पांडे पूर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला कार्यक्रम के संयोजक सैयद जफर अली स्वप्निल शुक्ला स्वर्ण शुक्ला सीमा घृतेश जितेंद्र पांडे संतोष गर्ग हरीश तिवारी सुभाष ठाकुर विनोद साहू राकेश शर्मा समीर अहमद सीताराम जायसवाल सत्येंद्र तिवारी त्रिभुवन लाल कश्यप राजेश शर्मा दीपक राचलवार माधव ओतलवार जसबीर गुंबर हर्मेन्द्र शुक्ला गौरव एरी डॉ राहुल सिंह एंजेल चौकसे करम गोरख वीरेंद्र सारथी शहज़ादा खान अन्नपूर्णा ध्रुव शुभ लक्ष्मी सिंह कौशिक धर हेरि डेनियल दीपक कौशिक वेदराम यादव शेर सिंह कश्यप सत्यम तिवारी सुमन मरकम राजेश शर्मा अजय यादव निखिल शर्मा सुरेंद्र तिवारी घनश्याम कश्यप सुनील पांडे राजीव साहू रामआसरे विष्णु धनगर वजीर अली लक्ष्मी नारायण संतोष प्रजापति प्रेमदास सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे!