Blog

घोंघा नदी में बहे तीन बच्चों के शव बरामद

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम समडील में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। स्कूल की छुट्टी के बाद शॉर्टकट रास्ते से घोंघा नदी पार कर घर लौट रहे तीन मासूम तेज बहाव में बह गए।एसडीआरएफ की टीम ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। एक बच्चे का शव कल शाम बरामद हुआ था, जबकि आज सुबह दो अन्य बच्चों के शव भी बरामद कर लिए गए। हादसे में 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद शॉर्टकट रास्ते से घोंघा नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नदी का बहाव अचानक तेज हो गया और तीनों मासूम पानी की तेज धार में बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू की गई।

बाद में एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने कल शाम से ही नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। एक बच्चे का शव बरामद होने के बाद दो अन्य बच्चों की तलाश रातभर जारी रही। तेज बहाव और अंधेरे के बीच एसडीआरएफ के जवान संभावित स्थानों पर लगातार सर्चिंग करते रहे।

रविवार सुबह दोनों लापता बच्चों के शव भी बरामद कर लिए गए। तीनों मासूमों के शव मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया। मृतकों में 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल KG-2 में, जबकि 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल कक्षा तीसरी में पढ़ती थीं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे तखतपुर क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *