अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ महिला इकाई बिलासपुर ने मनाया सावन उत्सव

रितिका ने जीता सावन सुंदरी का खिताब, पजल्स गेम में पहला पुरस्कार अलका वर्मा को
बिलासपुर। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली महिला शाखा जिला बिलासपुर इकाई के द्वारा आज संत नामदेव भवन नूतन चौक सरकंडा बिलासपुर में सावन उत्सव का आयोजन किया गया। । सर्वप्रथम संत नामदेव जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर सावन उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने सावन का झूले का आनंद लिया। आकर्षक गीत संगीत की प्रस्तुति दी गई जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

सावन उत्सव के अवसर पर नामदेव समाज के महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित किया गया। सावन सुंदरी का खिताब रितिका नामदेव को दिया गया तथा पजल्स गेम में पहला पुरस्कार अलका वर्मा को दिया गया। प्रतियोगिता में द्वितीय तृतीय तथा अन्य पुरस्कार भी दिए गए। फेडरेशन की महिला पदाधिकारी ने सावन उत्सव में भाग लेने वाली नामदेव समाज की सभी महिलाओं को सम्मानित किया तथा सुहाग का सामान भी भेट किया। आज नामदेव समाज की महिलाओं ने हरि साड़ियों के परिधान में जहां गीत संगीत की धुन पर सामान सावन के गीतों पर जमकर झूम कर नृत्य किया। सावन के झूले का आनंद लिया तथा गीत संगीत की प्रस्तुति थी।

इस अवसर पर नामदेव समाज की फेडरेशन की अध्यक्ष अनामिका वर्मा, ज्योति नामदेव, रजनी चौधरी, डा सूची चौधरी, महामंत्री सीमा नामदेव,साधना नामदेव, सुधा नामदेव, सुषमा नामदेव, पार्वती नामदेव, कीर्ति नामदेव, अलका वर्मा, निधि वर्मा नेहा ,वर्मा तनु वर्मा, सीता श्रीवास्तव खुशबू वर्मा एकता श्रीवास्तव वंदना नामदेव रेखा श्रीवास्तव आरती नामदेव गायत्री नामदेव शारदा श्रीवास्तव रानी श्रीवास्तव वर्षा वर्मा पून,म वर्मा कृतिका नामदेव, ज्योति श्रीवास्तव ,नेहा नामदेव सीमा नामदेव ,प्रियंका नामदेव, पुष्प लता नामदेव, प्रियंका, श्रद्धा नामदेव श्रीमती लक्ष्मी चौधरी मनीष चौधरी में शीतल वर्मा ,परीक्षा नामदेव, वंदना नामदेव,कल्पना वर्मा, पूनम वर्मा ,मनोरमा नामदेव रेखा सिंहासन सुजाता श्रीवास्तव ,सुशीला नामदेव संगीता नामदेव मधु वर्मा कल्पना वर्मा, खुशबू वर्मा माया से भाषण सृष्टि श्रीवास्तव गरिमा नामदेव जय श्री नामदेव वनिता भारत मनोरमा नामदेव प्रीति श्रीवास्तव मंजू नामदेव के अलावा काफी संख्या में नामदेव समाज की महिलाओं ने आज सामान उत्सव का आनंद लिया। सावन उत्सव के अवसर पर फेडरेशन की जिला महिला इकाई की अध्यक्ष अनामिका वर्मा ने कहा हैकी यही हमारे इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।

महिलाओं की एकता और संगठन को मजबूती प्रदान करने सावन के महीने में यह आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली में होने वाले नामदेव समाज के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए भी महिलाओं से अपील की गई है तथा समाज की एक जुटता का संदेश दिया।
सावन उत्सव में महिलाओं की भागीदारी काफी संख्या मेंरही। कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति नामदेव ने कहा है कि सावन के महीने में यह उत्सव भारतीय परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं हमारे देश की संस्कृति की विरासत को महिलाएं संभाल कर रही हैं

आज सभी महिलाएं आज हरी साड़ी के परिधान में समान उत्सव में शामिल हुई। । अनामिका वर्मा, सुधा नामदेव ने कहा कि नई जनरेशन को सावन उत्सव की जानकारी भी होनी चाहिए आने वाले समय में हमारे भारत की संस्कृति को आज की पीढ़ी जाने। सावन उत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य किसी भी समाज के सशक्तिकरण का मुख्य उद्देश्य महिलाएं हैं और महिलाओं के माध्यम से ही महिलाओं को परिवार को एकजुट किया जा सकता है ।

महिलाएं अपने लिए समय निकले खुशियां बांटने सावन उत्सव का समाज की अगली पीढ़ी भी मौजूद हैं । उन्हें भी हम अगले संस्कृति परंपराओं का संस्कार और संस्कृति अगली पीड़िता तक पहुंचे यही सावन उत्सव का उद्देश्य है। इस अवसर पर सुषमा नामदेव नेकहा कि हर समाज की महिलाओं के द्वारा सावन उत्सव मनाया जाता है

नामदेव समाज की महिलाएं एकत्र करने के लिए सावन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसी तरह हमने हल्दी कुमकुम का आयोजन किया था सावन उत्सव में आज काफी संख्या में महिलाओं उपस्थित है और सभी हरे रंग की शादियों में हरे रंग की साड़ी में सोलह सिंगार करके सावन का झूला भी झूला। पहली बार नामदेव समाज की महिलाओं ने सावन उत्सव के माध्यम से समाज में महिलाओं को एकजुट कर महिला शक्ति का संदेश दिया।
