संत नामदेव अलंकरण समारोह 6 सितंबर को, नामदेव समाज की विभूतियों का होगा सम्मान

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पदाधिकारियों की मौजूदगी में होगा सम्मान समारोह, फेडरेशन तथा फाउंडेशन की बैठक में कार्यक्रम को दिया गया अंतिम रूप
बिलासपुर। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ छत्तीसगढ़ इकाई के द्वारा संत नामदेव अलंकरण समारोह का आयोजन 6 सितंबर को किया जा रहा है। अलंकरण समारोह में नामदेव समाज के प्रदेश भर की विभूतियों ,प्रतिभाओं को संत नामदेव अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। अलंकरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तथा शहर विधायक अमर अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोपे करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सुशांत शुक्ला ,महापौर पूजा विधानी, रोहिल्ला टांक महासभा दिल्ली के प्रधान दयानंद रोहिल्ला ,रोहिल्ला टांक क्षत्रिय महासभा दिल्ली के महासचिव राजवीर सिंह रोहिल्ला , कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंह रोहिल्ला , फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव तथा अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती भानुमति गुजरिया उपस्थित रहेंगी।

आज संत नामदेव भवन नूतन चौक सरकंडा में अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ जिला इकाई बिलासपुर तथा श्री नामदेव फाउंडेशन एवं फेडरेशन की जिला महिला इकाई के द्वारा अलंकरण समारोह को अंतिम रूप देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। संत नामदेव सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में सभी ने एक जूटता का परिचय देते हुए संत नामदेव अलंकरण समारोह को सफल बनाने की अपील की है । फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा, राकेश वर्मा,फाउंडेशन के अध्यक्ष एनपी नामदेव, फेडरेशन जिला अध्यक्ष शिव राम चौधरी , महिला इकाई अध्यक्ष अनामिका वर्मा, ज्योति नामदेव, सुधा नामदेव, संतोष नामदेव ,उमेश नामदेव और विवेक वर्मा ने कहा है अलंकरण समारोह में प्रदेश स्तर पर नामदेव समाज के 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा आईआईटी जेईई तथा पीएसी व्यापम की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वालों विभूतियां का भी संत नामदेव अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। संत नामदेव भवन नूतन चौक सरकंडा में 6 सितंबर को 11:00 बजे प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम प्रारंभ होगा। फेडरेशन के जिला अध्यक्ष शिवराम चौधरी, जिला महिला अध्यक्ष अनामिका वर्मा ने प्रदेश भर के नामदेव समाज के स्वजातीय बंधुओ से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
आज की बैठक मे अध्यक्षता राजकुमार चौधरी ने किया । बैठक में प्रमुख रूप से कैलाश चंद्र वर्मा , विलोम सिंह,अमित नामदेव,गणेश नामदेव , संतोष नामदेव ,मुकेश कुमार नामदेव, प्रोफेसर संतोष वर्मा, अरुण नामदेव, तिलोक सिंह नामदेव, , के पी नामदेव, के सी वर्मा, अखिल वर्मा, वंदना नामदेव, सुभाष नामदेव, सहित काफी संख्या में नामदेव समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।