Blog

साइकिल से पानी का छींटा आया और उसके बाद रंजिश रखकर मौका पाया फिर सुपरवाइजर की कर दी हत्या…सिर पर हथौड़े की वार,निकली चीखें और हो गई मौत

सीसीटीवी में मृतक की सुनाई दीं चीखें, रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हत्या

बिलासपुर। भरी बरसात में साइकिल चलाकर घर जा रहे सुपरवाइजर की साइकिल से पानी का छींटा पड़ गया। इससे नाराज नाबालिग बालक ने गाली गलौच करते हुए जमकर विवाद किया फिर किसी तरह दोनों के बीच बातचीत होकर मामला शांत हो गया।लेकिन नाबालिग बालक ने रंजिश रखते हुए
मौके की तलाश करने लगा,उसके बाद बुधवार की देर रात मौका पाकर वही पर रखे हथौड़े से सिर पर वार कर दिया और मौत के घाट उतार दिया। जिसमें पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।और पुलिस के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नाबालिग बालक को
खोज निकाला,जो रेलवे क्षेत्र का रहने वाला है।

दरअसल पूरी घटना तोरवा थाना क्षेत्र स्थित आरपीएफ कॉलोनी के पास की है। मृतक की पहचान नरेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। वह बिहार के आरा जिले का रहने वाला था।
नरेश कुमार गुप्ता बीते दो साल से बिलासपुर में रहकर सुपरवाइजर के साथ चौकीदारी का काम कर रहा था। रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य से जुड़े सामान के गोदाम की रखवाली करता था।


गुरुवार सुबह उसका शव आरपीएफ कॉलोनी
में पानी टंकी के पास खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी आरपीएफ और तोरवा पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ठेकेदार के मुताबिक नरेश उसके गांव का ही रहने वाला था। काम के लिए उसे बिलासपुर लाया था।
जो अपना काम बड़े अच्छे तरीके से करता था।

रास्ते में शुरू हुई कहासुनी, बात हत्या तक पहुंची

पुलिस के अनुसार, आरोपी करीब दो दिन पहले इलाके में आया था। इसी दौरान रास्ते में मृतक और उसके बीच पीछे चलने और पीछा करने की बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई।लेकिन शुरुआती जांच में पुलिस इसी विवाद को हत्या की मुख्य वजह मान रही है।विवाद के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन कुछ समय बाद यही बात गंभीर वारदात में बदल गई। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हत्या से पहले दोनों के बीच दोबारा किस तरह विवाद हुआ और वारदात की पूरी परिस्थितियां क्या थीं।

सुबह साइट पर मिला चौकीदार का शव

सुबह रेलवे साइट पर सुपरवाइजर के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही स्निफर डॉग की मदद से भी घटनास्थल के आसपास सुराग तलाशे गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगालनी शुरू कर दी।

सीसीटीवी में हथौड़े जैसी वस्तु लेकर जाता दिखा संदिग्ध..

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ। फुटेज में एक व्यक्ति हाथ में हथौड़े जैसी भारी वस्तु लेकर घर के भीतर जाता दिखाई दिया। उसके अंदर जाने के बाद चीखने की आवाज सुनाई देने की बात भी जांच में सामने आई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी जानकारी को आपस में जोड़कर संदिग्ध की पहचान की। कुछ ही घंटों में पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

बिहार का रहने वाला था मृतक

मृतक की पहचान नरेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। वे बिहार के आरा जिले के सोनभठा गांव के रहने वाले थे। पिछले करीब दो वर्षों से बिलासपुर में रह रहे थे। बजरंग कंस्ट्रक्शन के लिए वे सुपरवाइजर के साथ चौकीदारी का काम भी करते थे। रेलवे साइट पर उनकी हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच की निगरानी की।

हथौड़ा समेत वारदात से जुड़े साक्ष्य की जांच

पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में वारदात से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथौड़े समेत अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस शुरुआती जांच के आधार पर पीछा करने की बात को लेकर हुए विवाद को हत्या की वजह मान रही है। हालांकि, वारदात के पीछे कोई अन्य कारण था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

चंद घंटों में आरोपी तक पहुंची पुलिस

रेलवे साइट पर चौकीदार की हत्या के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी तक जल्द पहुंचने की थी। घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच, स्निफर डॉग, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने तेजी से जांच आगे बढ़ाई और चंद घंटों में नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया। अब पुलिस की जांच में वारदात से जुड़े बाकी पहलुओं और हत्या की पूरी परिस्थितियों को स्पष्ट करने पर फोकस है।

निगरानी जोन में हत्या, लोगों में दहशत का माहौल

आरपीएफ कॉलोनी रेलवे स्टेशन से लगा हुआ संवेदनशील इलाका है। यहां आरपीएफ ,जीआरपी और स्थानीय पुलिस की निगरानी रहती है। ऐसे में इस क्षेत्र में हत्या जैसी गंभीर वारदात होने से आसपास रहने वालों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *