Blog

बिलासपुर में सियासी दावे पर विराम: हरीश कलशा ने किया खंडन, SC वर्ग से शहर अध्यक्ष पद के लिए मजबूत दावेदारी

बिलासपुर।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं देवेंद्र यादव समर्थकों की बैठक को लेकर सामने आए उन दावों को हरीश कलशा ने पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें उनके द्वारा विकास सिंह को समर्थन देने की बात कही गई थी।

हरीश कलशा ने स्पष्ट किया है कि विकास सिंह को समर्थन देने संबंधी सभी दावे एवं चर्चाएं असत्य और निराधार हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार के समर्थन की बात से इनकार करते हुए इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

वहीं, हरीश कलशा ने बिलासपुर शहर अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी स्पष्ट रूप से पेश कर दी है। SC वर्ग से आने वाले हरीश कलशा की दावेदारी के बाद संगठन के भीतर उनके समर्थन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

SC वर्ग के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भी हरीश कलशा की दावेदारी को लेकर समर्थन की आवाजें मजबूत होती दिखाई दे रही हैं। समर्थकों का मानना है कि संगठन में सामाजिक प्रतिनिधित्व और जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी को मजबूत करने के लिहाज से उनकी दावेदारी महत्वपूर्ण है।

हरीश कलशा की दावेदारी के बाद अब बिलासपुर कांग्रेस में SC वर्ग के प्रतिनिधित्व, संगठनात्मक संतुलन और स्थानीय नेतृत्व को लेकर राजनीतिक समीकरणों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शहर अध्यक्ष पद के लिए किस दावेदार के पक्ष में संगठन के भीतर समर्थन का माहौल बनता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *