Blog

महंगाई और शक्कर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जिला कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह आज

बिलासपुर। महंगाई और शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रही है। कांग्रेस ने इसे चीनी सत्याग्रह नाम दिया है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।
कांग्रेस शक्कर की बढ़ती कीमतों और कथित कालाबाजारी के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहरा रही है और पार्टी की ओर से शक्कर की कालाबाजारी पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश अनुसार, बिलासपुर जिला अध्यक्ष शहर सिद्धांशु मिश्रा एवं बिलासपुर जिला अध्यक्ष ग्रामीण महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में, जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर द्वारा कांग्रेस जन 5 सितंबर को 11 बजे नेहरू चौक पर एक दिवसीय चीनी सत्याग्रह करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *