Blog

शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को कांग्रेसियो ने किया याद,दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

बिलासपुर ।शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर जिला शहर व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के प्रथम भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनके जन्म जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक सैयद जफर अली हरीश तिवारी अभय नारायण राय विनोद साहू जीतेन्द्र पांडे अनिल चौहान सी पी देवरस सतकली बावरे मंगला देवरस सत्येंद्र तिवारी दीपक राचलवर गौरव एरी डॉ राहुल सिंह ने बताया कि राधाकृष्णन का जन्म एक गरीब तेलुगु ब्राह्मण परिवार में हुआ था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद उनके पिता ने उनकी शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी।
उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से दर्शनशास्त्र में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की और इसी विषय को अपने जीवन का मुख्य आधार बनाया।उन्होंने मद्रास प्रेसीडेंसी कॉलेज, मैसूर विश्वविद्यालय और कलकत्ता विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में कार्य किया।वे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय इंग्लैंड में भी पूर्वी धर्मों और नैतिकता के प्रोफेसर रहे। उन्होंने भारतीय दर्शन को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाई!
आजादी के बाद वे यूनेस्को में भारत के प्रतिनिधि बने और बाद में सोवियत संघ रूस में भारत के राजदूत नियुक्त किए गए!
वर्ष 1952 में वे देश के पहले उपराष्ट्रपति चुने गए।वर्ष 1962 में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बाद वे देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।वर्ष 1954 में भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया!
उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक सैयद जफर अली हरीश तिवारी अभय नारायण राय जीतेन्द्र पाण्डेय विनोद साहू सत्येंद्र तिवारी सी पी देवरस अनिल चौहान सत्यम तिवारी त्रिभुवन लाल कश्यप वीरेंद्र सारथी मनोज शर्मा मनोज सिंह देवदत्त शर्मा गौरव एरी डॉ राहुल सिंह करम गोरख सतकली बावरे मंगल देवरस नंदनी ठाकुर दीपक राचलवर कमलेश लवरात्रे गणेश रजक राजीव साहू राकेश केसरी कौशिक घर ईश्वर शरण राजकुमार बंजारे सुमित सिंह सनी बेंजामिन घनश्याम कश्यप रतिश श्रीवास्तव प्रेमदास समेत अन्य कांग्रेस अनुपस्थित थे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *