अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने दिया प्रशिक्षण

पंचायत राज्य को मजबूती प्रदान करने और जन जन में अधिकार की लड़ाई के लिए किया गया जागरूक
बिलासपुर। अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा आयोजित बिलासपुर संभागीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जैजैपुर सक्ति में आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक डा वीरेंद्र कुमार महेश प्रदेश मुख्य महासचिव संगठन प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी के द्वारा प्रशिक्षण देते हुए बताया की पंचायत परिषद का मुख्य उद्देश्य पंचायत राज्य को मजबूती प्रदान करने के साथ साथ गांव गांव तक जन जन में उनके हक अधिकार की लड़ाई के लिए जागरूक हो इसके लिए कार्य करते है ।

संभागीय अध्यक्ष
रेवती यादव ने कहा कि पंचायती राज में हम महिलाओं को सशक्त करते हुए उन्हें पंचायत से जिला पंचायत तक समान भागीदारी मिले इसके लिए सजग रहना होगा तभी हमारे समाज को ससक्त बनाने का स्वप्न दृष्टा जिसमे महात्मा गांधी ,भारत रत्न प्राप्त लोक नायक जय प्रकाश नारायण ,डा भीमराव अम्बेडकर , बलवंत राय मेहता फाउंडर प्रेसिडेंट के सोचे विकसित भारत की सपना को साकार करेंगे ।इस कार्यक्रम में जैजैपुर ,रायगढ़, बिलासपुर ,कोरबा ,जांजगीर चंपा से सैकड़ो की संख्या में अखिल भारतीय पंचायत परिषद के सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
