अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ, श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर का आयोजन

नामदेव समाज के 40 विभूतियों संत नामदेव अलंकरण प्रदान किया
अतिथियों नेकहा -नामदेव समाज में आईपीएस आईएएस, इंजीनियर डॉक्टर प्रोफेसर काफी संख्या में
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव, दयानंद , ज्वाला प्रसाद कमल किशोर,तथा ईश्वर रोहिल्ला की मौजूदगी में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान हुआ
बिलासपुर। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ छत्तीसगढ़ तथा श्री नामदेव फाउंडेशन के द्वारा आज नामदेव समाज के 40 से अधिक विभूतियों , 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले, विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले प्रतिभाओं को को संत नामदेव अलंकरण से सम्मानित किया गया। प्रोफेसर ,पीएचडी ,डॉक्टर इंजीनियर, तथा व्यापम पीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले, डॉक्टर बनने वाले नए छात्र छात्राएं, तथा खेल के क्षेत्रमें नाम रोशन करने वाले युवाओं महिलाओं को सम्मानित कियागया। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोपे, दयानंद रोहिल्ला,, फेडरेशन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव, ईश्वर सिंह रोहिल्ला, संरक्षक अजय नामदेव,, राजवीर सिंह रोहिल्ला ,फेडरेशन के प्रदेशअध्यक्ष कमल किशोर वर्मा, शिवकुमार वर्मा, रानू नामदेव, अनामिका वर्मा, शिव शंकर वर्मा, राजेश नामदेव, प्रवीण कोड़े ने समाज की प्रतिभाओं को संत नामदेव अलंकरण से सम्मानित किया। इस अवसर पर अलंकरण समारोह के मुख्य अतिथि दयानंद रोहिल्ला ने प्रतिभाओं को आशीर्वाद देते हुए कहा है कि हमारा समाज किसी से कम नहीं है, हम भी किसी से काम नहीं है। हमारे समाज में लगभग सभी राज्यों में आईपीएस आईएएस इंजीनियर डॉक्टर प्रोफेसर काफी संख्या में है लेकिन भारतवर्ष में हम पिछड़े रहे। छत्तीसगढ़ के महासंघ केपदाधिकारी समाज की प्रतिभाओं को आगे लाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम जिन्हे सम्मानित कर रहे हैं उस समाज को प्रतिष्ठा मिल रही है सम्मान मिल रहा है हम सबकी जरूर समाज होना चाहिए । नामदेव समाज को मानने वाले लोग देश विदेश में है और अपने समाज और शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोपे ने कहा कि नामदेव समाज में हमें नई पीढ़ी निर्माण की जरूरत है हमें नए युवाओं को जोड़ना है। छत्तीसगढ़ में नामदेव समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और मिलजुलकर एक होकर हमें समाज के लिए कुछ करना चाहिए। इस अवसर पर ईश्वर सिंह रुहेला ने भी ने भी कहा कि हमें पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समाज की सेवा करना चाहिए आज बिलासपुर में छत्तीसगढ़ के नामदेव समाज के लोग तथा महासंघ फेडरेशन के पदाधिकारी तथा सदस्य समाज को जागरुक कर रहे हैं ,यह समाज के लिए गौरव की बात है। भोपाल से अजय नामदेवने भी प्रतिभाओं का आशीर्वाद देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नामदेव समाज के महिलाएं बच्चे युवा आज विभिन्न प्रशासनिक पदों पर हैं।

डॉक्टर इंजीनियर भी है। प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का दायित्व हम सब पर है। शिवकुमार वर्मा ने भी अलंकरण समारोह को संबोधित किया। शिव शंकर लाल वर्मा ने समाज के सभी लोगों के प्रति आभार जताते हुए संत नामदेव के बताएं मार्ग पर चलने की अपील की। संत नामदेव भवन में म्यूजिक कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के नामदेव समाज के लोग काफी संख्या में एकत्रित हुए। आज बच्चों के चेहरे उसे समय खिल गए जब मंच पर उन्हें उनके माता-पिता के नाम के साथ सम्मानित करने के लिए बुलाया गया। नामदेव समाज के बच्चों के माता-पिता तथा परिजन भी काफी खुश नजर आए। तथा इस समारोह में दिल्ली में दिसंबर माह में होने वाले नामदेव समाज के महासम्मेलन को लेकर भी रणनीति बनाई गई। दयानंद रोहिल्ला भास्कर राव , ज्वाला प्रसाद नामदेव,ईश्वर सिंह ने फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर वर्मा, फाउंडेशन के अध्यक्ष एनपी नामदेव,, शिवराम चौधरी, राकेश वर्मा संतोष नामदेव, उमेश नामदेव,अनामिका वर्मा, ज्योति नामदेव, सुधा नामदेव, मुकेश नामदेव, विवेक वर्मा, सीमा नामदेव, पार्वती नामदेव चंद्रशेखर नामदेव अलका वर्मा, कीर्ति वर्मा ,कैलाश चंद्र वर्मा, केपी नामदेव, मुकेश नामदेव ,राजकुमार चौधरी गणेश नामदेव, सुधा वर्मा सुषमा वर्मा, ज्योति चौधरी, वंदना नामदेव एवं नामदेव समाज के सभी युवाओं की तारीफ की। और कार्यक्रम की सराहना की। जिनके प्रयास से यह कार्यक्रम सफल हो सका। फेडरेशन के प्रदेशअध्यक्ष कमल किशोर वर्मा ने दिल्ली महाराष्ट्र तथा हरियाणा से आए नामदेव समाज के पदाधिकारी का आभार जताते हुए दिल्ली में होने वाले महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।