Blog
दुर्ग पुलिस की गुम मोबाइल की तलाश में लगातार तकनीकी कार्रवाई जारी, अब तक 201 मोबाइल बरामद, लगभग 40 लाख रुपये की संपत्ति नागरिकों को लौटाई जा रही हैँ

दुर्ग ।CEIR पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों के माध्यम से गुम मोबाइल की लगातार पतासाजी कर विभिन्न जिलों एवं राज्यों से 201 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
▪️ बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है, जिन्हें सत्यापन के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत वापस किया जा रहा है।
▪️ वर्ष 2026 में मोबाइल बरामदगी एवं वितरण की यह छठवीं कार्रवाई है, जबकि अब तक 1200 से अधिक गुम मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं।
▪️ दुर्ग पुलिस की टीम ने तकनीकी जानकारी, IMEI एवं CEIR पोर्टल के आधार पर लगातार फॉलोअप करते हुए अन्य जिलों और राज्यों तक पहुंचकर मोबाइल बरामद किए।