Blog

किराना दुकान के गल्ले से नकदी और सिगरेट चोरी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । तोरवा थाना क्षेत्र में किराना दुकान से नकदी और सिगरेट चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मुख्य आरोपी राहूल करेलिया को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अपचारी बालकों को भी पकड़ा गया है।

हेमूनगर निवासी रवि शर्मा की मसाला और डेली नीड्स की दुकान में 8 सितंबर की दरमियानी रात चोरी हुई थी। चोर दुकान से करीब 67 पैकेट सिगरेट, 300 रुपये नकद और मिच्चर पैकेट समेत करीब 10 हजार रुपये का सामान ले गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें तीन संदिग्ध नजर आए। हुलिए के आधार पर उनकी पहचान की गई और पूछताछ में चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सिगरेट, नकदी और अन्य सामान बरामद कर लिया।

मामले में मुख्य आरोपी राहूल करेलिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है। वहीं तीन अपचारी बालकों की सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर उन्हें बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *