Blog
स्कूटी चोरी का खुलासा, वाहन चेकिंग में पकड़ा गया आरोपी

बिलासपुर की सिटी कोतवाली पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर ली है।
मामला सदर बाजार इलाके का है, जहां 9 सितंबर की रात घर के सामने लॉक कर खड़ी की गई एक्टिवा सुबह गायब मिली थी। मामले की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और लगातार पतासाजी के दौरान पुलिस को शनिचरी रपटा पुल के पास वाहन चेकिंग में एक संदिग्ध एक्टिवा नजर आई। आरोपी रितिक यादव वाहन चला रहा था और स्कूटी का नंबर भी खुरचा हुआ था।
पुलिस ने सशक्त ऐप के जरिए जांच की तो स्कूटी चोरी के मामले में दर्ज होना सामने आया। पूछताछ में आरोपी ने स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने एक्टिवा जब्त कर आरोपी रितिक यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।