Blog

मौत की गुत्थी सुलझाने पुलिस ने खंगाला घटना स्थल, फोरेंसिक जांच से लेकर निशानदेही तक जुटाए अहम सबूत, 48 घण्टे के भीतर पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

पुलिस तफ्तीश में चोटों के निशान से शुरू हुई जांच, पूछताछ से खुला मौत का राज; दो आरोपी गिरफ्तार।

आरोपियों की निशानदेही पर छिपाए गए खून लगे कपड़े और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद।

चौकी भंवरपुर (थाना बसना) पुलिस की कार्यवाही।

महासमुंद। चौकी भंवरपुर, थाना बसना में उपस्थित होकर अस्पताल मेमो प्रस्तुत किया गया। मेमो में उल्लेख था कि ग्राम बड़े साजापाली में भानूप्रताप लहरे पिता बुद्धेश्वर लहरे, उम्र 37 वर्ष, निवासी कुदरीपारा बांकी मोंगरा, थाना बांकी मोंगरा, जिला कोरबा (छ.ग.) तथा मनोहर कोसरिया पिता स्व. देवेन्द्र कोसरिया, उम्र 37 वर्ष, निवासी बड़े साजापाली, चौकी भंवरपुर, थाना बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) द्वारा मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पहचान परदेशी यादव के रूप में हुईअस्पताल मेमो प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक परदेशी यादव के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने पर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक द्वारा रिपोर्ट में मृत्यु के संबंध में हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए मामले को पुलिस जांच का विषय बताया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी भंवरपुर से तत्काल पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का वैज्ञानिक परीक्षण कराया गया तथा आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया गया। साथ ही आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई।
पुलिस द्वारा मामले की तफ्तीश प्रारंभ करते हुए पूछताछ के दौरान उपस्थित लोगों से तत्थ्य संकलित किये गये। जिससे ज्ञात हुआ कि घटना से ठीक पहले तीनों व्यक्ति शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान मृतक परदेशी यादव द्वारा आरोपी मनोहर कोसरिया की पत्नी के साथ छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आई। इससे आक्रोशित होकर मनोहर कोसरिया ने परदेशी यादव के साथ हाथ-मुक्के एवं लात से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोट लगी और वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी मनोहर कोसरिया द्वारा पुनः गुस्से में आकर मृतक के साथ मारपीट की गई, जिससे उसे शरीर में चोटें आईं और वह जमीन पर गिरकर अचेत हो गया। मनोहर कोसरिया एवं भानूप्रताप लहरे द्वारा परदेशी यादव को मोटरसाइकिल के बीच में बैठाकर अस्पताल ले जाना बताया गया।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को घटना स्थल पर तलब कर पूछताछ करने पर भानूप्रताप लहरे एवं मनोहर कोसरिया द्वारा मृतक परदेशी यादव के साथ मारपीट करना स्वीकार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि घटना के दौरान उनके द्वारा पहने गए कपड़ों में खून लग गया था। पुलिस द्वारा कपड़े बरामद कर लेने की आशंका से उन्होंने खून लगे कपड़ों को शासकीय अस्पताल भंवरपुर के सामने स्थित गड्ढे में छिपा दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति में मौके से दोनों आरोपियों के खून लगे कपड़े तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को वजह सबूत जप्त किया गया।
दोनों आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 492/2026 धारा- 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी-
01- भानूप्रताप लहरे पिता बुद्धेश्वर लहरे उम्र 37 वर्ष सा. कुदरीपारा बांकी मोंगरा थाना बांकी मोंगरा जिला कोरबा छ.ग.।
02- मनोहर कोसरिया पिता स्व. देवेन्द्र कोसरिया उम्र 37 वर्ष सा. बड़े साजापाली चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ.ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *