Blog

साइकिलिस्ट और पर्वतारोही समीरा खान से IG अजय यादव ने की आत्मीय भेंट

खैरागढ़। राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के प्रवास के दौरान साइकिलिस्ट और पर्वतारोही सुश्री समीरा खान से भेंट कर संवाद किया।
मुलाकात के दौरान IG यादव ने समीरा की साइकिल यात्रा, उनके अनुभवों और यात्रा के उद्देश्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने साइकिलिंग के माध्यम से फिटनेस, साहस, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के प्रयास की सराहना की।
IG ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास युवाओं, विशेषकर बालिकाओं और महिलाओं को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ता से आगे बढ़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने समीरा का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *