Blog

मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम का तबादला, कपिल को मिली नई जिम्मेदारी

बिलासपुर – जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने दो निरीक्षकों के पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार मस्तूरी थाना प्रभारी निरीक्षक सलीम खाखा को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उनकी जगह निरीक्षक कपिल देव चंद्रा को मस्तूरी थाने का प्रभारी बनाया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों से दोनों निरीक्षकों को उनके नाम के सम्मुख दर्शाए गए स्थान पर आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया जाता है। आदेश के मुताबिक निरीक्षक सलीम खाखा वर्तमान में थाना मस्तूरी में पदस्थ थे। अब उन्हें कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ से संबंधित चकरभाठा अनुभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।इसी तरह निरीक्षक कपिल देव चंद्रा वर्तमान में कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ से संबंधित चकरभाठा अनुभाग में पदस्थ थे। उन्हें वहां से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी मस्तूरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर मस्तूरी क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे अपराध और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों के बीच नए थाना प्रभारी की नियुक्ति पर पुलिसिंग को लेकर नजरें टिकी रहेंगी। आदेश में दोनों अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *