Blog
500 रुपए नहीं दिए तो मां के सिर पर मारी ईंट
बिलासपुर।दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा की है। संजय नगर निवासी रजिया बेगम रोजी-मजदूरी करती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर की रात करीब 9 बजे काम खत्म करने के बाद वह घर में सो रही थीं। इसी दौरान उनका बेटा राजू हुसैन शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए 500 रुपए मांगने लगा।
मां ने पैसे देने से इनकार किया तो राजू ने पास पड़ी ईंट उठाकर सो रही मां के सिर पर दे मारी। ईंट लगने से महिला के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। उनकी चीख सुनकर पड़ोसी यासीम खान और नाजनीन बेगम मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर महिला को आरोपी से बचाया। लोगों के जमा होने पर राजू अपनी मां को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।