जिला सहकारी बैंक कर्मचारी संघ बिलासपुर में नई नियुक्तियां…10 सदस्यों को मिली जिम्मेदारी…आशीष दुबे बने उप महासचिव

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाईज फेडरेशन के निर्वाचन के बाद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ बिलासपुर के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 16 अगस्त 2026 को हुए निर्वाचन के निर्णय के अनुसार 10 सदस्यों को आगामी कार्यकाल के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी नियुक्ति आदेश के मुताबिक शशांक शेखर दुबे को डिप्टी चेयरमैन, भगवत प्रसाद यादव को उपाध्यक्ष और आशीष दुबे को उप-महासचिव बनाया गया है। वहीं पीयूष गुरूद्वान को सहायक महासचिव और बीरसिंग यादव, हितेश सलूजा तथा किशोर लाल चंद्राकर को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा चित्रलेखा कौशिक और भावना पांडे को महिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है, जबकि संतोष राठौर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश व्यास ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।