Blog

कंचन विहार में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन,भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

बिलासपुर। कोंनी स्थित कंचन विहार कॉलोनी में श्री गणेश उत्सव समिति, कंचन विहार द्वारा भगवान श्री गणेश जी के हवन-पूजन कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं कॉलोनीवासियों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।अभंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। समिति द्वारा भक्तों के लिए पुलाव चावल, कढ़ी, पूरी तथा विभिन्न सब्जियों के मिश्रण से तैयार स्वादिष्ट सब्जी सहित विभिन्न प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

इस दौरान कॉलोनीवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर भंडारे की व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया।

समिति के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि आपसी भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करना भी है। भगवान श्री गणेश जी की कृपा सभी पर बनी रहे और क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं शांति का वातावरण कायम रहे, यही कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *