Blog

भाजपा में दूसरी बार महिला को प्रदेश प्रभारी का जिम्मा

बिलासपुर। स्मृति ईरानी को भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में संगठन पदाधिकारी में काफी उत्साह है। भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, विधायक सुशांत शुक्ला, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर पूजा विधानी तथा संगठन पदाधिकारी ने कहा है कि निश्चित रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का दायित्व दिए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिलेगा और आने वाले समय में भारी बहुमत के साथ यहां भाजपा सरकार बनाने में सफल होगी। और डबल इंजन की सरकार को मजबूती भी मिलेगी। उन्होंने सिलेंडर के दामों तथा महंगाई को लेकर स्मृति ईरानी के विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रधानमंत्री थे और 2004 में जब उन्होंने दैनिक उपयोग की वस्तुओं
को किस दर पर छोड़कर गए थे 2014 तक कांग्रेस की सरकार जब देश में थी महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई और भ्रष्टाचार के मामले सामने आए। संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए रजनीश सिंह ने कहा है कि पूर्व में भी यहां पूर्ण ईश्वरी देवी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया था भाजपा संगठन में लोगों के प्रभार बदलते रहते हैं। अब इस बार पूर्व गया है केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को प्रभारी बनाया प्र युवा और महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिलेगा। महापौर पूजा विधानी ने कहा है कि स्मृति ईरानी के प्रभारी बनाए जाने से भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं में काफी उत्साह है। उनके यहां छत्तीसगढ़ आगमन पर तथा बिलासपुर जिले में उनके दौरे कार्यक्रम को लेकर महिला मोर्चा ने स्वागत की तैयारी भी की है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्नेह लता शर्मा ने भी स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *