जांगिड़ बोले,संगठन सृजन अभियान सिर्फ किसी पद को भरने की एक प्रक्रिया नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी की बुनियाद को मजबूत करने की सोच

छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने ली बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस कमिटी की संगठनात्मक बैठक
बिलासपुर। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी विजय जागिड़ ने असम में पूर्व मुख्यमंत्री पर हुए में हमले को लेकर कहा है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जेड सुरक्षा प्रदान की गई है उसके बावजूद असम में उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया अगर उनके साथ इस तरह की घटना हो रही तो की आम जनता के साथ क्या हो रहा होगा। असम सरकार भाजपा की है। कानून व्यवस्था पूरी तरह लचर है या सरकार ने जानबूझकर पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला करवाया। विजय जांगिड़ ने कहा है कि जब देश में नेता ही सुरक्षित नहीं है तो आम कार्यकर्ता आम जनता क्या हाल होगा। भाजपा की सेवा संकल्प अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है महंगाई बढ़ रही है महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं पहले इन पर काम करें सरकार सेवा करने से होता है। महंगाई कम करें बेरोजगारी कम करें, छात्रों की समस्या हल करें महिलाओं की सुरक्षा पर बात करने से नहीं काम करने
से होता है सेवा संकल्प बात करने से नहीं यह काम करने से होता है। सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा है कि
आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने प्रदेश में पंजा छाप चुनाव लड़ेगा राहुल गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर यहां चुनाव लड़ेंगे।
प्रदेश की सरकार से
आमजनता त्रस्त
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव एवम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने संगठन सृजन अभियान के तहत हुए नियुक्तियों उपरांत पदाधिकारियों के साथ बिलासपुर में प्रथम बैठक ली।
इस महत्पूर्ण बैठक में बिलासपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन, शहर कमिटी के पदाधिकारी, सभी ब्लॉक एवम मंडल अध्यक्ष एवम पार्षद गण उपस्थित रहे।
बैठक में विजय जांगिड़ ने कहा की संगठन सृजन अभियान सिर्फ किसी पद को भरने की एक प्रक्रिया नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी की बुनियाद को मजबूत करने की सोच है, और साथ ही हर नियुक्त पदाधिकारी को अपने दायित्व की जिम्मेदारी का अहसास कराता है।
संगठन सृजन के माध्यम से ऐसे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को नेतृत्त्व दिया गया है जो अपने आप को संगठन के लिए समर्पित रखते हैं।
उन्होंने आगे कहा की प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार की कुनितियो से त्रस्त हो चुकी है, चाहे वो किसान हो या छात्र हो या मजदूर हो या व्यापारी वर्ग सभी परेशान है, न खाद, न बीज, न नौकरी, न रोजगार, बंद होते स्कूल और जेब खाली करती मंहगाई से सभी का बुरा हाल है।जनता ने बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है और कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव पूरे एकजुटता और जोश से लड़ेगी और बीजेपी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी।
बैठक के मौजूद रहे कांग्रेसी
बैठक में सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, दिलीप लहरिया, रश्मि सिंह, राजेंद्र शुक्ला, विजय पांडे, नरेंद्र बोलर, रविंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, पंकज सिंह, स्वप्निल शुक्ला, अशोक राजावल, राजेंद्र साहू, अभयनारायण राय, समीर अहमद, लक्की यादव, सीमा घृतेश, तज्जमूल हक, साकेश मिश्रा, संतोष गर्ग, हितेश देवांगन, शेख दुलारे, अमित भारते, स्वर्णा शुक्ला,बद्री यादव, अखिलेश गुप्ता, गौरव ऐरी, राजीव रतन सिंह, फरीद खान, अनस खोखर, विनोद साहू, हरमेंद्र शुक्ला, प्रवेश पटवा, राकेश यादव, गजेंद्र श्रीवास्तव, अनिल पांडे, सुबोध केसरी, मनोज शर्मा, राजा व्यास, राहुल वाधवानी, दीपक कौशिक, बॉबी थॉमस तस्लीम अहमद, नरेंद्र टंडन, मीनू सूर्यवंशी, आदित्य सिंह, लखन नागदेव, राजू सूर्यवंशी, जुगल गोयल, सुनील सोनखर, पुष्पेंद्र साहू, ब्रह्मदेव सिंह, हिमांशु कश्यप, शैलेंद्र जयसवाल, परदेसी राज, शादाब खान, आशीष कौशिक, अभिलाष रजक, पवन साहू, अन्नू पांडे, एंजल चोकसे, बिंदु जायेसी, हैरी डेनियल, बापी डे, सुनील सोनार, विनय रात्रे, देव वर्मा, मो शाहनवाज, बबलू मगर, मनोज सिंह, शिरीष कश्यप, बलविंदर सिंह, निखिल शर्मा, संतोष प्रजापति, कौशिक धर, ऋषभ साहू, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे