Blog
प्रख्यात मानस मर्मज्ञ आचार्य विनयकांत का बिलासपुर में हुआ भव्य स्वागत

बिलासपुर।आज युगाब्द 5128 के भाद्रपद मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीधाम वृंदावनवासी, मानस मर्मज्ञ, प्रख्यात भजन गायक व छत्तीसगढ़ सहित देश के जाने माने कथाकार आदरणीय आचार्य विनयकांत महाराज जमशेदपुर कथा पाठ पर जाते समय कुछ पलों के लिए बिलासपुर रेल्वे स्टेशन पर श्रद्धालु भक्तगणों को दर्शन दिए। बैंकर्स क्लब समन्वयक एवं ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन के चेयरमैन ललित अग्रवाल के दिल्ली प्रवास में रहने से उनके परिजनों मनोज अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, कमल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल , सुनीता अग्रवाल, रेणु अग्रवाल सहित बिलासपुर के धर्मनिष्ठ श्रद्धालुओं ने महाराजश्री का दर्शन लाभ कर आशीर्वाद व कृपा प्रसाद प्राप्त किया।