Blog

रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड का “हार्ट इन मोशन” कार्यक्रम संपन्न

बिलासपुर। विश्व हृदय दिवस रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड, द्वारा विश्व हृदय दिवस पर कार्यक्रम का भव्य आयोजन हाउस ऑफ पिकल, व्यापार विहार, बिलासपुर में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह रहे। दोनों अधिकारियों ने मंच से जो बात कही, वह हर नागरिक के दिल को छू गई। उन्होंने कहा हम टेंशन लेते ही नहीं, हम तो हमेशा हंसते हैं।


वास्तव में बिलासपुर ने ऐसे अधिकारी बहुत कम देखे हैं जो दिन-रात इतनी बड़ी जिम्मेदारियां संभालते हुए भी चेहरे पर मुस्कान बनाए रखते हैं। चाहे कितनी भी बड़ी चुनौती हो, दोनों अधिकारी उसे हंसते-हंसते, आसान तरीके से हल कर देते हैं। उनकी यही सकारात्मक सोच और स्ट्रेस-फ्री कार्यशैली पूरे प्रशासन और आम जनता के लिए एक सीख है।स्वास्थ्य सत्र में डॉ. राजीव लोचन भांजा, सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट, एलीट हॉस्पिटल ने हृदय को फिट रखने के बहुत सारे टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि रोज 30 मिनट वॉक, नियमित व्यायाम, धूम्रपान से दूरी, नमक-चीनी का कम सेवन और समय पर बीपी-शुगर की जांच दिल को स्वस्थ रखती है।
वहीं सुश्री मयूरी कनूजा , डायटीशियन ने संतुलित आहार और हेल्दी लाइफस्टाइल पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस अवसर पर क्लब के सभी सीनियर सदस्य एवं नए सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम हेल्थकेयर पार्टनर एलीट मेडसिटी एवं फिटनेस पार्टनर हाउस ऑफ पिकल के सहयोग से संपन्न हुआ।रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड, दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है। आयोजन में क्लब अध्यक्ष रोटे. प्रमोद अग्रवाल, सचिव रोटे. रौनक साव की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *