अवैध गतिविधियों के खिलाफ 6 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिलासपुर। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ बिल्हा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई की है। ग्रामीणों से मिली शिकायत और सूचना के आधार पर पुलिस ने भैसबोड़ और भटगांव में कार्रवाई करते हुए 6 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम भैसबोड़ के ग्रामीणों ने गांव में अवैध शराब बिक्री और जुआ गतिविधियों को लेकर लिखित शिकायत दी थी। वहीं भटगांव में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट के मामले में भी कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित लोगों की पतासाजी की।
कार्रवाई के दौरान भैसबोड़ के चार और भटगांव के दो लोगों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सूचना मिलने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
।