Blog

लोकतंत्र की मज़बूती और मतदाता जागरूकता के लिए 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के बीएलओ का इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC प्रशिक्षण संपन्न

कोरबा/भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र तथा 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का 01 अक्टूबर 2026 को इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का प्रशिक्षण कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सम्मिलित कोरबा एवं करतला ब्लॉक के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का प्रशिक्षण अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी माधुरी सोम ठाकुर तथा सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण में उपस्थित बीएलओ को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर ने मतदान केन्द्रों में स्वीप कार्ययोजना के तहत् सुव्यवस्थित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएलओ को अपने मतदान केंद्र में ईएलसी क्लब गठित कर उसके नोडल अधिकारी के रूप में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किए।

करतला एवं कोरबा ब्लॉक के बूथ लेवल अधिकारियों के प्रशिक्षण में उपस्थित सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने चुनावी प्रक्रिया में मतदान केंद्र स्तर पर बूथ लेवल अधिकारी का महत्व बताते हुए सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO को अपने मतदान केंद्र अंतर्गत भावी मतदाताओं के रूप में 14 से 17 वर्ष आयु के कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं एवं 18 से 25 वर्ष के नवीन युवा मतदाताओं, महिला मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं, बुजुर्ग मतदाताओं, थर्ड जेंडर मतदाताओं सहित सभी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर जागरूकता बढ़ाने के लिए निर्देशित किए।

उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनावी प्रक्रिया में समावेशी भागीदारी के लिए चुनाव आयोग के “कोई भी मतदाता पीछे न छूटे” (No Voters to Be Left Behind) के सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए सभी मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करना हैं। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO से अपने मतदान केन्द्रों में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किए जाने के लिए कहा। उन्होंने सभी बीएलओ से चुनावी साक्षरता एवं जागरूकता गतिविधियों में भारत के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रियाओं पर सभी मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा।
प्रशिक्षण में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO को मतदाता पंजीकरण प्रक्रियाओं और मतदाता सेवाओं के बारे में सभी मतदाताओं को जागरूकता लाने के लिए बूथ लेवल पर इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया।

प्रशिक्षण में तहसीलदार बरपाली श्री सत्यपाल रॉय, तहसीलदार करतला श्री राहुल पांडेय, नायब तहसीलदार जानकी काठले, नायब तहसीलदार मधुसूदन साहू,नायब तहसीलदार दीपक पटेल, नायब तहसीलदार चंद्रभूषण चंद्रा,रामपुर विधानसभा मास्टर ट्रेनर्स महेंद्र रात्रे, लीला बिहारी कौशिक, संतोष कुमार यादव, संजय कुमार पाण्डेय, कोरबा विधानसभा मास्टर ट्रेनर्स अरविंद शर्मा, एल आर कर्ष, गौरव शर्मा, अजय प्रताप सिंह,राधाकांत कश्यप सहित जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा के सुपरवाइजर दीनदयाल भारद्वाज, योगेश नारंगे, विवेक सोनी सहित 20-रामपुर विधानसभा एवं 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी BLO उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *