गैस मीटर विवाद में एसईसीएल कर्मचारी पर जातिसूचक टिप्पणी
अभद्र व्यवहार व धमकी देने का आरोप
बिलासपुर। ईडन कोर्ट निवासी एवं ग्रीन सर्विस में कार्यरत रंजीत कुमार ने थाना अजाक एवं सरकंडा थाना, बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए एसईसीएल कर्मचारी धीरज गुप्ता पर जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणी करने, अभद्र व्यवहार तथा धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।शिकायत के अनुसार, ईडन कोर्टमें गैस मीटर की रीडिंग एवं गैस बिल से संबंधित कार्यवाही को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। रंजीत कुमार का आरोप है कि विवाद के दौरान धीरज गुप्ता ने उनके प्रति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए केस करने तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।शिकायतकर्ता ने घटना से मानसिक पीड़ा एवं भय उत्पन्न होने का आरोप लगाते हुए एसटीएससी सहित संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है तथा जांच में संबंधित दस्तावेज एवं साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही है।हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले में पुलिस जांच के बाद ही तथ्य स्पष्ट होंगे।