Blog

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक 5 को

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर की जिला कार्यसमिति की बैठक 5 अक्टूबर सोमवार को आयोजित की गई हैै। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों को लेकर 5 अक्टूबर सोमवार को दोपहर 3 बजे से भाजपा कार्यालय करबला बिलासपुर में जिला बिलासपुर शहर की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई है, जिसमें प्रमुख रूप से बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बैठक में अपेक्षित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक सहसंयोजक, भाजपा मंडल प्रभारी सहप्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, नगर पालिक निगम महापौर सभापति पार्षद एल्डरमेन, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष को 5 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यालय करबला बिलासपुर में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *