Blog

जिला अस्पताल में मरीज से मिलने आए युवक से शराब के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर मारपीट

बिलासपुर। जिला अस्पताल में भर्ती अपनी भाभी से मिलने पहुंचे युवक से शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर मारपीट करने वाले आरोपी को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम सरसेनी निवासी 21 वर्षीय कार्तिक वैष्णव अपनी भाभी की डिलीवरी होने के बाद उन्हें देखने 2 अक्टूबर को जिला अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल के गार्ड रूम के पास भवानी नगर, सिरगिट्टी निवासी साजन सिंह ने उसे रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। कार्तिक ने पैसे देने से मना किया तो साजन सिंह ने उसके साथ हाथ-मुक्के से मारपीट कर दी।

घटना की शिकायत मिलने पर तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर आरोपी की पतासाजी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। आरोपी साजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *