भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय शिविर पचमढ़ी में प्रारंभ,बिलासपुर जिले के 40 स्काउट-गाइड,रोवर्स-रेंजर्स होंगे शामिल

बिलासपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव ब्रजेश बाजपेयी के दिशानिर्देशन में राज्य मुख्यालय रायपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में 05 से 09 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।
शिविर में बिलासपुर जिले के 40 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स एवं प्रभारी शामिल होंगे। प्रतिभागियों के प्रस्थान से पूर्व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र नगर, बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।इस अवसर पर राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट रविश गुप्ता, जिला मुख्य आयुक्त राजेन्द्र कुमार साहू, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर संदीप पाण्डेय, जिला आयुक्त गाइड आरती राय एवं सहायक राज्य आयुक्त स्काउट भूपेंद्र शर्मा ने प्रतिभागियों को एडवेंचर किट बैग, ट्रैक सूट, पानी की बोतल एवं आईडी कार्ड प्रदान कर शिविर में सफल सहभागिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतिभागियों के साथ प्रभारी के रूप में राजेन्द्र कौशिक तथा गाइड प्रभारी के रूप में मिन्दू सांडे सहभागिता करेंगी।
कार्यक्रम के अवसर पर जिला सचिव सुश्री लता यादव, डीओसी स्काउट महेन्द्र बाबू टंडन, डीओसी गाइड डॉ. पूनम सिंह, स्काउटर विकास लहरे, गाइडर संध्या तिवारी, रेवती साहू सहित जिले के रोवर्स कुलभूषण कुर्रे, प्रिंस सिंह मेरसा, ग्याश खान तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।