Blog
भंवारटंक मंदिर से बेलगहना के बीच 2 किमी सड़क की मरम्मत के लिए वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर । सामाजिक कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप से सौजन्य भेंट की।इस दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि भंवारटक मंदिर से बेलगहना के बीच लगभग 2 किलोमीटर सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। यह मार्ग वन विभाग के अंतर्गत आता है, जिसके कारण ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस समस्या के निराकरण के लिए वन मंत्री को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण और मरम्मत करने की मांग की गई।इस पर मंत्री केदार कश्यप ने गंभीरता से विषय को सुनते हुए आश्वासन दिया कि वन विभाग से संबंधित इस मार्ग का कार्य जल्द से जल्द स्वीकृत कर पूर्ण कराया जाएगा।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष गढ़ेवाल के अलावा और भी लोग मौजूद रहे।