Blog

रतनपुर में गूंजा भाजपा का जोश, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का बाजे-गाजे के साथ आत्मीय स्वागत

फूलमालाओं से हुआ भव्य अभिनंदन, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अगवानी

रतनपुर। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू चपोरा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अल्प समय के लिए रतनपुर में रुककर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री के रतनपुर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे और फूलमालाओं के साथ केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और उनके साथ में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदव जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह का वातावरण बना रहा।
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से मुलाकात की तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, उपाध्यक्ष बिनु निराला, मंडल अध्यक्ष बबलू कश्यप, महामंत्री ज्वाला कौशिक, प्रशांत यादव पटेल, डॉ. सुनील जायसवाल, एल्डरमैन सुरेश सोनी, एल्डरमैन दिनेश प्रभाकर, वासित अली जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, पार्षद घनश्याम, कमलसेन, संतोष तिवारी, रविंद्र दुबे, रोहिणी बैशवाडे, नाथूराम वकील, पार्षद हर्ष, एल्डरमैन संतोष यादव, एल्डरमैन विनोद जायसवाल, पार्षद इंदु यादव, राजकुमारी बिसेन मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, शिवानी सोनी, प्रमिला कश्यप, सुषमा कश्यप, अभिलाषा बघेल, प्रभा मानिकपुरी, विज्जू कश्यप, लाला यादव, संदीप राव, शंकर राव, अन्नू तिवारी, अखिल अग्रवाल एवं केशव इंदुवा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। रतनपुर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने स्वागत कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *