Blog

शिवसेना पार्टी छत्तीसगढ़ की ओर से महिला सम्मान कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न….छत्तीसगढ़ के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान -रेवती यादव

रायपुर । शिव सेना पार्टी छत्तीसगढ़ की ओर से माननीय नरेंद्र मोदी जी प्रधान मंत्री भारत सरकार के 25 वर्ष मुख्यमंत्री से प्रधान मंत्री जी का सफ़र पूर्ण पूर्ण किए जाने पर महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख श्री धनजय सिंह परिहार जी के नेतृत्व में आयोजित की गई सभी प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया सभी उपस्थित महिलाओं को साड़ी का वितरण किया गया । दस हजार साड़ी का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर आसंदी से रेवती यादव को संबोधन हेतु आमंत्रित किया गया जिसमे रेवती यादव ने कहा की हम शिव सेना पार्टी एन डी ए गठबंधन में कार्य कर रहे है माननीय डा अभिषेक वर्मा जी के कुशल नेतृत्व में हम सामाजिक सरोकार के पुनीत कार्य को कर रहे है महिलाओं को जिन्होंने सम्मान किया है वह नरेंद्र मोदी जी है उनके द्वारा किए जा रहे कार्य महिलाओं के सर्वांगीण विकास के कार्य कर रही है ।
बिलासपुर से सुनील झा प्रांतीय महामंत्री , यशवंत गोरखपुर , प्रदेश सचिव संतोष कौशल ,रेवती यादव ,ममता गुप्ता , पिंकी यादव ,दुर्गा मधुकर पांडेय संतोष पांडे राधारमण पांडेय रेशम जांगड़े दिलेश्वर विश्वकर्मा कविता धीवर के साथ सैकड़ो की संख्या में शिव सेना पार्टी के कार्यकर्ता की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुवा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *