जिला ऑटो संघ बिलासपुर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 12 अक्टूबर को होगा मतदान

बिलासपुर। जिला ऑटो संघ बिलासपुर के चुनाव की प्रक्रिया विधिवत प्रारंभ हो चुकी है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 7 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।

निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी यादव, पार्षद वार्ड क्रमांक 42 एवं बिज्जू राव ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव में संघ के विभिन्न पदों के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 3, उपाध्यक्ष पद के लिए 4, सचिव पद के लिए 2, सह-सचिव पद के लिए 3 तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
- अब्दुल वकील खान
- अजय पानिकर (नान)
- सतुला देवी पाटले
संघ के मतदाता चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव एवं कोषाध्यक्ष सहित कुल पांच पदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
12 अक्टूबर को होगा मतदान
जिला ऑटो संघ बिलासपुर के चुनाव के लिए 12 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। मतदान त्रिवेणी भवन, बिलासपुर में सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात मतगणना की जाएगी तथा परिणाम की घोषणा की जाएगी।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
निर्वाचन अधिकारियों ने जिला ऑटो संघ के सभी सदस्यों, मतदाताओं एवं ऑटो वाहन मालिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा चुनाव प्रक्रिया को सफल एवं शांतिपूर्ण बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
निर्वाचन अधिकारी
लक्ष्मी यादव
पार्षद, वार्ड क्रमांक 42
बिज्जू राव
जिला ऑटो संघ, बिलासपुर