Blog

झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत,पानी में मिली लाश

बिलासपुर । पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोन में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के पास स्थित झरिया डेम में नहाने गए एक बुजुर्ग की डूबी हुई लाश मिली। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई। प्रथम दृष्टया बुजुर्ग की मौत डेम में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है।हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले में पचपेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोन निवासी समेलाल पटेल पिता स्वर्गीय बरन लाल पटेल 48 वर्ष बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे गांव के पास स्थित झरिया डेम में नहाने के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और इसके बाद वापस नहीं लौटे। कुछ समय बाद डेम में उनकी लाश डूबी हुई दिखाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने समेलाल पटेल को पानी से बाहर निकाला,लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। इधर, बुजुर्ग की अचानक मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *