जिला ऑटो संघ बिलासपुर के चुनाव में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त मतदान की अपील

बिलासपुर। जिला ऑटो संघ बिलासपुर के चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी यादव एवं बिज्जू राव ने संघ के सभी प्रत्याशियों, सदस्यों एवं ऑटो वाहन मालिकों से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त मतदान सुनिश्चित करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी मतदाता बिना किसी डर, दबाव, लालच या भेदभाव के अपने विवेक के अनुसार स्वतंत्र रूप से मतदान करें।
निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी यादव एवं बिज्जू राव ने विशेष अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता शराब अथवा किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करके मतदान करने न आएं। सभी मतदाता पूरी तरह होशोहवास में, अनुशासन एवं शांति के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद, झगड़ा, दबाव या अशांति उत्पन्न न करें। सभी प्रत्याशी आपसी सद्भाव बनाए रखें तथा चुनाव प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारियों को सहयोग प्रदान करें।
यह चुनाव किसी व्यक्तिगत वैमनस्य का माध्यम नहीं, बल्कि संघ के सदस्यों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने का अवसर है। इसलिए सभी सदस्य निष्पक्षता, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ मतदान प्रक्रिया में भाग लें।
निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी यादव एवं बिज्जू राव ने सभी से पुनः अपील की है कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त बनाने में अपना सहयोग दें, ताकि जिला ऑटो संघ बिलासपुर का चुनाव पूरी गरिमा के साथ संपन्न हो सके।