
गांजा बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर ।अवैध गांजा बेचने वाले दो आरोपी को पुलिसने गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी के पास से 900ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
दरअसल एसएसपी रजनेश सिंह ने सुखे नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में सीपत पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मटियारी बाबा धाम शिव मंदिर के पास कवि शिकारी नामक व्यक्ति गांजा बिक्री करने के लिए रखा हुआ है।
सूचना पर सीपत तथा एसीसीयु टीम ने तत्काल रेड कार्यवाही किया । जहां आरोपी कवि शिकारी पिता स्व गुहाराम शिकारी उम्र 32 साल निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत और भकोली वंशकार पिता स्व बाबूलाल वंशकार उम्र 52 साल निवासी बंधवापारा ईमलीभांठा सरकंडा मिले। पकड़े गए आरोपी कवि शिकारी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक थैला के अंदर रखा हुआ 500 ग्राम एवं आरोपी भकोली वंशकार के कब्जे से एक नीला रंग के प्लास्टिक के पन्नी के अंदर रखा हुआ 400 ग्राम कुल 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 45,000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।






