
चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार,तीन अन्य पर भी कार्रवाई

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में कलमीटार रोड स्थित शराब भट्ठी के पास धारदार चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। वहीं, दूसरे मामले में घर के सामने पटाखा फोड़ने से मना करने पर महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना में सूचना मिली कि कलमीटार रोड शराब भट्ठी के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना को
गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस टीम को मौके पर खाना किया। पुलिस ने मौके से धनजीर शिकारी निवासी जेजराडीह को पकड़ा। उसके कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
वहीं, ग्राम भरारी निवासी सरिता ताम्रकार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर में थी। इसी दौरान गांव के आदित्य सूर्यवंशी, प्रताप सूर्यवंशी और अविनाश सूर्यवंशी उसके घर के सामने पटाखे फोड़ रहे थे। महिला द्वारा घर से दूर पटाखे फोड़ने के लिए कहने पर
तीनों ने कथित तौर पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों
धनजीर शिकारी पिता रामनाथ शिकारी, निवासी जेजराडीह, थाना रतनपुर। प्रताप सूर्यवंशी पिता स्व. बुधराम सूर्यवंशी, निवासी अकलतरी, थाना रतनपुर। आदित्य सूर्यवंशी, पिता मोहितराम सूर्यवंशी, निवासी भरारी, थाना रतनपुर। अविनाश सूर्यवंशी, पिता मनोज सूर्यवंशी, निवासी भरारी, थाना रतनपुर को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद रिमांड पर भेजा है।






