
जली हुई लाश की कोटा पुलिस ने की शिनाख्त,इधर परिजनों ने लाश को पहचानने से किया इनकार,अब कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड और डीएनए में जुटी पुलिस


बिलासपुर। कोटा क्षेत्र में बाइक पर जली हुई अवस्था में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। इस सनसनीखेज मामले में मृतक की पहचान मुंगेली निवासी मिथिलेश वर्मा के रूप में हुई है, जो 16 नवंबर से लापता था। वहीं, जिस बाइक पर शव बांधकर जलाया गया था, वह करीब एक महीने पहले मुंगेली जिला अस्पताल के पास से चोरी हुई थी।
हालाकि जली हुई लाश के पास मिले सामान को देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि लाश वही है फिर भी परिजनों के इंकार करने पर पुलिस डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है।
दरसल पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र के शिवतराई का है। यहां 18 नवंबर की शाम मुख्य मार्ग से करीब 50 मीटर अंदर मेन स्टैंड पर खड़ी बाइक में युवक का करीब 90 फीसदी जला हुआ शव मिला था। युवक के हाथ-पैर और सिर को जीआई तार से बाइक के अलग-अलग हिस्सों में बांधा गया था। इसके बाद शव के ऊपर लकड़ियों और झाड़ियों का ढेर लगाकर आग लगा दी गई थी। मौके से पुलिस को दो अलग-अलग नंबर प्लेट भी मिली थीं। इनमें एक पर सीजी 25 और दूसरी पर सीजी 10 नंबर दर्ज था।
एक महीने पहले चोरी हुई थी बाइक
पुलिस जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बाइक मुंगेली के एक बुजुर्ग के नाम पर रजिस्टर्ड है और करीब एक महीने पहले जिला अस्पताल के पास से चोरी हुई थी। वहीं, मृतक की पहचान मिथिलेश वर्मा के रूप में हुई है। हालांकि, परिजन फिलहाल शव की पहचान से इनकार कर रहे हैं। पुलिस मोबाइल कॉल हिस्ट्री और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए इसकी पुष्टि करने में जुटी है।इसके लिए पुलिस अब डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी का रही है ताकि मृतक की शिनाख्त सही तरीके से हो सके।
घटना में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका
फोरेंसिक टीम के मुताबिक, बारिश के कारण घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में परेशानी आई है। पुलिस को आशंका है कि वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। पुरानी रंजिश, प्रेम संबंध समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
पुलिस मृतक के मोबाइल नम्बर और अन्य तरीके से भी जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि जब लाश मिली तब मुंगेली में रहने वाले परिजन कोटा थाना आए और शिनाख्त करने की मांग किए,इस बीच लाश के पास मिले सामान के आधार पर परिजनों ने थोड़ा सा क्लियर किया लेकिन फिर भी उन्होंने कहा कि यह उनका लड़का नहीं हो सकता,हो सकता है मृतक के पास उनके बेटे का सामान रख दिया गया हो।जिसके कारण पुलिस अब और ज्यादा चिंतित हो गई है।इसलिए पुलिस परिजनों से मिथिलेश का मोबाइल नम्बर लेकर रिकॉर्ड खंगाल रही है।ताकि उसकी बात आखरी बार किस्से हुई है और कौन कौन उसके दोस्त है और आखरी लोकेशन कहा का है।कुछ इस तरह की जांच करने में पुलिस जुटी हुई है।
वर्जन
लाश की शिनाख्त करने में मुंगेली से लापता हुए युवक के परिजन आए थे।लेकिन शिनाख्त करने से इंकार कर दिए है।अब डीएनए टेस्ट की तैयारी की जा रही है।
मधुलिका सिंह
एएसपी ग्रामीण






