
पूरे बिलासपुर की सड़कें खस्ताहाल, शहर की जनता त्रस्त – एक सप्ताह में काम शुरू नहीं हुआ तो ‘सड़क सत्याग्रह’

बिलासपुर । शहर की हालत आज गड्ढों वाले शहर जैसी हो गई है। शहर का कोई इलाका ऐसा नहीं बचा जहां सड़क सही हो। सरकंडा हो, तिफरा हो, तोरवा हो, मंगला हो, उसलापुर हो, व्यापार विहार हो या पुराना बस स्टैंड क्षेत्र – हर तरफ उखड़ा डामर, गहरे गड्ढे, उड़ती धूल और भरा हुआ पानी।
रोजाना स्कूली बच्चे गिर रहे हैं, महिलाएं और बुजुर्ग चल नहीं पा रहे, मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देर हो रही है और दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
दरअसल नागरिक सुरक्षा मंच के संयोजक अमित तिवारी ने शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया, जिसमें स्थिति अत्यंत चिंताजनक पाई गई।
परंतु समस्या केवल एक जगह की नहीं है। यह पूरे बिलासपुर शहर की समस्या बन चुकी है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी सड़कें एक बारिश नहीं झेल पा रही हैं। इससे साफ है कि निर्माण में गुणवत्ता से समझौता हुआ है और निगरानी में लापरवाही बरती गई है।
नागरिक सुरक्षा मंच की मांग
पूरे शहर की खराब सड़कों का वार्डवार सर्वे कर सूची 3 दिन में सार्वजनिक की जाए। पिछले 3 वर्षों में सड़क निर्माण / मरम्मत में खर्च राशि, ठेकेदारों के नाम और गुणवत्ता जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हो।सभी मुख्य मार्गों पर तत्काल गड्ढा भराई कर आवागमन सुरक्षित किया जाए और स्थायी डामरीकरण का कार्य शुरू हो। घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो
अमित तिवारी बोले,नहीं हुआ जल्द सुधार तो होगा आंदोलन
यदि एक सप्ताह के भीतर पूरे शहर में सड़कों का कार्य चालू नहीं किया गया, तो नागरिक सुरक्षा मंच के बैनर तले शांतिपूर्ण जनआंदोलन और ‘सड़क सत्याग्रह’ प्रारंभ किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन और न
गर निगम की होगी।






